कांग्रेस पार्टी सम्भवतया अपने
सबसे निराशाजनक दौर से गुजर रही है और यही कारण है कि पार्टी के सम्भावित
मुखिया राहुल गांधी के हर सकारात्मक प्रयत्न पर कांग्रेस हितैषी कार्यकर्ता
के मन में पार्टी के सुदृढ़ होने की उम्मीदें पल्लवित होने लगती हैं।
पार्टी में तमाम वरिष्ठ नेताओं के होने के बाद भी बार-बार नेतृत्व के लिए
आस राहुल गांधी पर ही जा कर टिकती है लेकिन अब तक राहुल गांधी का हर
राजनीतिक प्रयोग असफल होने की हद तक ही कारगर रहा है। ऐसे में 56 दिनों के
अवकाश के बाद राहुल गांधी की सक्रियता अब रेखांकित होने लगी है। वे सदन से
लेकर सड़क तक अपनी खास उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर
राहुल गांधी का अवतरित होना भी एक खास मौका बन गया। वैसे यह कम अचरज भरा
नहीं है कि पिछले लोकसभा सहित विभिन्न विधानसभा चुनावों में जब भाजपा और आम
आदमी पार्टी सोशल मीडिया के मंच पर ताकत से उभरे हैं उसी मंच से कांग्रेस
के युवा सूत्रधार राहुल गांधी अब तक गायब रहे। वे युवाओं को साथ लेकर
पार्टी से लेकर दुनिया तक को बदलने का सपना देख रहे हैं लेकिन युवाओं के
संवाद के तंत्र सोशल मीडिया से गायब हैं, जबकि दूसरे दल सोशल मीडिया को
राजनीतिक अस्त्र बना कर कांग्रेस को धूल चटा चुके हैं। ऐसे परिदृश्य में
अचानक राहुल गांधी ट्विटर पर अवतरित हुए। वास्तव में ट्विटर पर राहुल नहीं
आए बल्कि उनका आॅफिस आया जो राहुल की गतिविधियों की जानकारी दे रहा है।
यहां भी बहुत कुछ छिपाया जा रहा है, तीन ट्वीट में केवल तीन सूचनाएं दी गई
हैं। इसके बाद भी शुरुआती 24-26 घंटों में 40 हजार से अधिक लोगों ने राहुल
गांधी के इस ट्विटर अकाउंट को फालो करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि
प्रधानमंत्री होने के बाद भी नरेंद्र मोदी फर्स्ट पर्सन में सारी बातें
सोशल मीडिया पर स्वयं रखते हैं जबकि राहुल गांधी के लिए यह काम कोई ओर कर
रहा है। इसके बाद भी राहुल गांधी के आॅफिस के सोशल मीडिया अकाउंट को मिली
इस लोकप्रियता के कई मायने हैं। यह कांग्रेस के बेहतर भविष्य का संकेत है।
यदि राहुल जन उम्मीदों को सम्भाल पाए तो कांग्रेस का खोया आधार लौटने में
वक्त नहीं लगेगा। दूसरी तरफ, भाजपा और उसके जरिए पीएम मोदी के लिए सोशल
मीडिया की नाराजगी चिंतन का विषय है। सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया त्वरित और
तात्कालिक भले ही होती है लेकिन सभी जानते हैं कि यह मंच असरदार आवाज रखता
है। पिछले कुछ उपचुनावों में भाजपा की हार और अब राहुल गांधी का इस तरह
स्वागत माहौल को पढ़ने के लिए काफी होना चाहिए। राहुल के तेवर और समर्थकों
का अंदाज पार्टी का हौंसला बढ़ाने वाले है लेकिन भविष्य इस बात पर निर्भर
करेगा कि राहुल इसे किस तरह साधते और इस रूप में कायम रहते हैं।Saturday, May 9, 2015
राहुल गांधी के तीन ट्वीट और ...

करेगा कि राहुल इसे किस तरह साधते और इस रूप में कायम रहते हैं।Friday, May 8, 2015
मंदिर की दीवारों पर चांदी हो या भक्तों के पेट में निवाला?
चाहे बाबा महाकाल हो या ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग या मंदसौर में पशुपतिनाथ का मंदिर। ये तीर्थ केवल हमारी आस्थाओं के केन्द्र ही नहीं है बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कारण राज्य की धरोहर भी हैं। यही कारण है कि यहां स्थापित प्रतिमाओं और ज्योतिर्लिंगों के क्षरण की जानकारियों ने न केवल प्रशासन और श्रद्धालुओं बल्कि पुरातत्वेत्ताओं को भी चिंतित कर दिया था। इस क्षरण के बाद ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग को कांच के आवरण में सुरक्षित किया गया। यही योजना पशुपतिनाथ मंदिर के लिए भी बनी। महाकाल ज्योतिर्लिंग के परिप्रेक्ष्य में भी यही चिंताएं है लेकिन यहां सिंहस्थ 2016 को भव्य रूप देने की कोशिशों में महाकाल के गर्भगृह की दीवारों पर चांदी चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में 2 करोड़ की चांदी का उपयोग होगा और मजदूरी पर 20 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे। गर्भगृह की दीवारों पर 450 किलो चांदी लगेगी। देशभर के यजमानों द्वारा इस कार्य हेतु चांदी दान दी जा रही है। अब तक 130 किलो चांदी एकत्र हुई है। सवाल यह है कि मंदिर की दीवारों को चांदीमय बनाने का क्या औचित्य? भोलेनाथ को कैलाशवासी हैं। पौराणिक कथाओं ने ही हमें बताया है कि माता पार्वती के कहने पर सोने की लंका बनवाई जरूर लेकिन फिर वही लंका अपने भक्त रावण को दान में दे दी थी। यानी भोले को आडंबर और महलों ने कहां प्रसन्न किया है? तो फिर यह मंदिर की दीवारों को चांदीयुक्त करने का आडंबर क्यों? समवेत स्वर में यह संकल्प बुलंद होना चाहिए कि इस राशि का उपयोग मंदिर परिसर को अधिक सहज और अवरोध मुक्त बनाने ज्योतिर्लिंग का क्षरण रोकने के उपाय करने और सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के लिए खर्च होना चाहिए। मंदिरों के कर्ताधर्ता पूजारियों-बाबाओं के हितों को ध्यान में न रख यह खर्च ईश दर्शन और भक्तों के बीच की दूरियों को मिटाने में हो। जिस तरह बीच में मांग उठी थी कि मंदिरों में चढ़ा कर दूध को नालियों में बहाने से बेहतर है कि उसे जीवित भगवान यानी बच्चों और निर्धनों को दिया जाए। ऐसी पहल काशी के प्रख्यात विश्वनाथ मंदिर से की गई थी। करीब दो साल पहले योजना बनी थी कि विश्वनाथ मंदिर से दूध महिला चिकित्सालयों में भर्ती प्रसूताओं, मानसिक अस्पताल के रोगियों, कैदियों में वितरित किया जाए। ऐसे प्रस्तावों पर पोंगापंथी श्रद्धालु कभी सहमत नहीं होंगे लेकिन सोचिये ऐसा कर हम दूध, शनि मंदिरों में चढ़ाया जाने वाला तेल और अन्य नाना पदार्थ का सदुपयोग कर सकते हैं।
Saturday, April 12, 2014
अपने ही गालों पर तमाचे मारती अधीरता
केजरीवाल जीतें या हारें, ये तमाचे हमारी भी गालों पर हैं। उसी तरह जैसे तमाम गंदी गालियां हमारी आत्मा में हर रोज चुभते हुए कांटे हैं। वह स्याही और वह कालिख हमारे अपने चेहरों पर है। उसी तरह जैसे 30 जनवरी 1948 को एक पिस्तौल से दागी गई गोली हमारे दिल को जख्मी कर गई थी। ईश्वर से बार बार प्रार्थना है कि हर बार सही निशाना लगाने वाले हत्यारे अब हर बार अपना निशाना चूकें और इस देश में चिड़ियां और तितलियां तक महसूस करें कि यहां किसी पेड़ पर निर्भय घोसला बनाया जा सकता है। इसके फूलों पर बैठ कर गीत गाए जा सकते हैं। यहां हमारे जैसे निहत्थे लोगों का भी बसेरा हो सकता है। प्रार्थना है कि हम कह सकें, यह हमारा भी देश है। कोई भी चुनाव जीते या हारे, यह प्रार्थना स्थगित नहीं होती।
प्रख्यात कथाकार उदय प्रकाश ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में हुए हमले पर यह प्रतिक्रिया अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। उदय प्रकाश की प्रार्थना में हर उस भारतीय की प्रार्थना शामिल है जिसके हाथ दुआ के लिए तो उठते हैं लेकिन हमले के लिए नहीं उठ सकते। जो हक भी याचक की तरह मांगता है, हाथ फैला कर। इस प्रसंग ने कई और मुद्दों पर विचार के लिए मजबूर कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले की सभी ने दलगत भावना से परे हट कर निंदा की है। अच्छा लगता कि जो कुछ और राजनीतिक बयान आए वे भी कठोरता से ऐसे हमलों को खारिज करते। यह बात अलग है कि सोशल मीडिया पर तमाम शिष्टताओं को खूंटी पर टांग लोगों ने कई अनर्गल टिप्पणियां भी की। लोकतंत्र में जनता का ऐसे धैर्य चूकना ही डराता है। लोकतंत्र में राजनीति आम जनता के मत और धारणाओं पर ही निर्भर करती है। राजनेताओं के क्रियाकलाप और बयानों की धूरी है, जनता का रूख। यही कारण है नेता वही वादे करते हैं जो जनता को रोमांचित करे। वे वही बोलते हैं जो जनता को उत्तेजित करे। नेताओं के वादों और दिखाए गए स्वप्नों में खोई जनता के पास नाराजगी जताने का एक ही उपाय है उसका मताधिकार। लेकिन इस उपाय का इस्तेमाल करने की जगह वह हाथ उठाने लगे तो क्या इस कथित फौरी न्याय के तरीके से डरा नहीं जाना चाहिए?
देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कितनी दूर तक चल पाएंगे यह भविष्यवाणी करना मेरा उद्देश्य नहीं है लेकिन यह तो माना ही जाना चाहिए कि आम आदमी पार्टी के तरीकों ने देश के शांत राजनीतिक सतह पर कंकर मार कर हिलोर उठाई हैं और यह भी मानना होगा कि यह कंकर अच्छा खासा बड़ा है। आखिरी उन्होंने देश में लालबत्ती संस्कृति और सुरक्षा घेरे में रहने की राजनीति को तोड़ने की पहल की है। देश की दोनों बड़ी पार्टियों को अपनी राजनीतिक के तरीकों पर विचार करना पड़ा, लोकतंत्र की बेहतरी के लिए केजरीवाल का इतना योगदान ही रेखांकन योग्य है।
इस हमले पर अपनी प्रतिक्रियाओं में कई लोगों ने सवाल उठाए हैं और उसमें मेरी भी आवाज जोड़ लीजिए कि क्या कोई अगर अपना वादा पूरा नहीं करता है तो हमें उसे सरेराह पीटना चाहिए? आखिर इस देश में ऐसी कितनी पार्टियां या सरकारें हुई हैं जिन्होंने जनता से किए सारे वादे समय पर पूरे किए हैं? पूछा जा रहा है कि क्या कभी जनता ने उन लोगों पर हाथ उठाया जो पहले उनके वादे पूरे नहीं कर पाए हैं? यह बात अलग है कि आम आदमी पार्टी से कम समय में ज्यादा सपने दिखाए थे और वह उन्हें पूरे नहीं कर सकी। अपने काम के पक्ष में केजरीवाल और टीम के अलग तर्क हैं। केजरीवाल और उनके राजनीतिक तौर-तरीकों से असहमति जताई जा सकती है, लेकिन उन पर हमलों को जायज नहीं ठहराया जा सकता।
यहां जवाहर लाल नेहरू का एक प्रसंग याद आ रहा है। आजादी के बाद एक नाराज व्यक्ति ने उनकी राह रोक कर पूछ लिया कि बहुत बातें करते थे, आजादी के बाद क्या मिला? नेहरू ने मुस्कुरा कर स्नेह से कहा-‘तुम अपने प्रधानमंत्री से इस तरह बात कर पा रहे हो, यही लोकतंत्र की देन है। क्या तुम वायसराय से ऐसे सवाल कर पाते?’ यही केजरीवाल और अन्य नेताओं की राजनीति के तरीके का अंतर है। अरविंद सुलभ है तो हर तरह की प्रतिक्रिया दी जा सकती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें मुक्का मारने वाले या थप्पड़ जड़ने वाले आप के ही पूर्व कार्यकर्ता थे या यह प्रायोजित स्टंट था। महत्वपूर्ण यह है कि ऐसा विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। मेरी चिंता इन हमलों से ज्यादा इस बात की है कि बैलेट का प्रयोग करने की बजाए जनता ‘बुलेट’ के उपयोग जैसे तरीके क्यों आजमा रही है। क्षणिक आक्रोश व्यक्त कर सालों खामोशी से शोषण, दुर्भावना, भ्रष्ट आचरण और तानाशाही, भेदभाव झेलने की आदत अनेक सदियों से होते हुए इस युग तक आ पहुंची है। सबसे पहले अगर कुछ बदलना है तो यही आदत बदलना होगी। हमें हक को हक की तरह मांगना और नाराजी को लोकतांत्रिक तरीकों से जताने का ढंग सीखना होगा। आखिर,गंभीर लोकतंत्र में मतदाताओं की ऐसी अधीरता की कोई गुंजाईश नहीं होती है।

Tuesday, March 18, 2014
क्या एक्टिविस्ट मुख्यधारा की राजनीति करने को तैयार हैं?
यह विकल्पों की तलाश का दौर है। इस बात को साबित करने के लिए केवल आम आदमी पार्टी की सफलता का उदाहरण देना ही काफी है। सफलता के लिए कांटों भरे परिश्रम से लथपथ मार्ग पर चलने की पैरवी करने वालों के लिए आम आदमी पार्टी की राजनीतिक सफलता चौंकाने वाली रही। अरविंद केजरीवाल के लिए अपने पूर्ववर्ती नेताओं के मुकाबले यह सफलता इसलिए आसान रही, क्योंकि देश की बड़ी आबादी जिसके अगुआ पढ़े-लिखे स्मार्ट युवा हैं, परंपरागत राजनीति से अलग विकल्पों की तलाश कर रही थी। नई पौध का जहां विकल्प नजर आता है वह खुलकर अपना समर्थन प्रदान कर देती है। प्रयोग की हिमायती नई पीढ़ी को राजनीति के परंपरागत तौर-तरीकों को बदलकर नए तरीकों को स्वीकार करने में जरा भी गुरेज नहीं है। इसीलिए वह वैकल्पिक राजनीति को तवज्जो दे रही है। दूसरी तरफ देश की चुनावी राजनीति चेहरों के इर्दगिर्द सिमट सी गई है। इस बार चुनाव में चेहरों से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि पहले भी ऐसा हुआ है जब व्यक्ति या परिवार के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन इस बार बात अलग है। बदलाव को पसंद करने वाली पीढ़ी को अपने साथ लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने राजनीति के अपने ठेठ तरीके को बदला है। देखना होगा कि परिवर्तन का यह आगाज राजनीति के अंतरंग को कितना बदल पाता है।
आजादी के बाद से ही देश में कम या ज्यादा राजनीति के दो छोर देखे गए हैं। एक तरीका पारंपरिक राजनीति का और दूसरा तरीका वैकल्पिक राजनीति कर रहा एक्टिविज्म का। इस धड़े के समर्थकों के काम करने का तरीका एकदम ही अलग। पारंपरिक राजनीति से पूरी तरह उल्टा। राजनीति की यह शाखा बदलाव की पैरवी करती है और काम करने के पुरातन तरीकों को पूरी तरह बदल कर अपने समय के अनुसार बनाने की कोशिशों में जुटी रहती है। आंदोलन की यह राजनीति जनता के मुद्दों को लगातार आवाज देती रही है। यही कारण है कि अधिकांश युवाओं को राजनीति की इस धारा की सोच बहुत पसंद आती है। देखा गया है कि क्रांति की इस राजनीति ने आंदोलन तो कई खड़े किए, लेकिन वह मुख्य धारा की राजनीति यानि की सत्ता की राजनीत से दूर ही रही। हो सकता है कि पहले भी अरविंद केजरीवाल की तरह मुख्य धारा की राजनीति से जुड़कर सत्ता को अपने हाथों में लेने का प्रयास हुआ हो लेकिन एक्टीविज्म की राजनीति करने वालों का वह प्रयास इतने बड़े आकार में सफल नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल के काम और अंदाज की कई तरह से कई रूपों में आलोचना की जा सकती है, लेकिन इतना तो मानना होगा कि अरविंद ने राजनेताओं और राजनीतिक दलों को लीक से हटकर सोचने पर मजबूर किया। आम आदमी पार्टी ने कुछ और किया हो या न किया हो राजनीति के ठहरे पानी में कंकर जरूर मारा है और यह कंकर इतना बड़ा है कि इसने तरंगें ही नहीं ऊंची लहरें पैदा की हैं।
देश में गिने-चुने स्थानों पर ही सही, लेकिन उन लोगों को चुनाव मैदान में उतारने का मौका दिया जो राजनीति से दूरी बनाकर चलते थे। यह राजनीति के आपदाकाल मेें वैकल्पिक राजनीति का आगाज है। आम आदमी पार्टी से ऐसे लोग जुड़ रहे हैं जो आमतौर पर अब तक किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ना पसंद नहीं करते थे। आम आदमी पार्टी ने अगर विकल्प की राजनीति का एक छोटा सा नमूना दिखाया है तो यह उस पार्टी के कर्ताधर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस विकल्प की राजनीति करने के दायित्व का उचित निर्वहन करें। केवल आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता ही क्यों, उस पार्टी से जुड़ने वाले हर नेता, एक्टिविस्ट की भी तो जवाबदेही है कि वे उस राजनीति को पुख्ता करें जिस पर जनता ने भरोसा जताया है। वे अपना हित साधन के लिए पार्टी में दाखिला ले लें और मंतव्य पूरा न होने पर दल को कोसने लग जाएं या पाला ही बदल लें तो यह तो क्षणिक उत्साह का क्षणिक परिणाम होगा, लेकिन यह परिणाम दूरगामी दृष्टि से नुकसादेह है। क्योंकि उनके इस आचरण से जनता का विकल्पों की राजनीति से विश्वास उठने लगेगा। यह इसलिए भी है क्योंकि बदलाव की बात करने वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों की देश के अनेक राज्यों में सत्तासीन है और कोई ऐसा राज्य नहीं है, जहां की व्यवस्था को आदर्श कहा जा सके। जाहिर है, ऐसे में केंद्र में चाहे कांग्रेस की सरकार रहे या भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन की, शासन का तरीका बहुत ज्यादा नहीं बदलने वाला।
साफ है देश को आज ऐसे नेताओं और पार्टियों की जरूरत है जो देश में बदलाव की राजनीति कर सकें। ऐसा नेता ही राजनीति परंपरागत ताने-बाने को तोड़ सकता हैं और उसे जन आकांक्षा के अनुरूप बुन सकता हैं। देश और मतदाता वैकल्पिक राजनीति को स्वीकार करने को तैयार है, लेकिन क्या वैकल्पिक राजनीति के सूत्रधार एक्टिविस्ट मानसिक रूप से मुख्यधारा की राजनीति के सूत्र संभालने को तैयार हैं? जो जनता आंदोलनों के लिए सड़क पर उतरती है वह सरकार बनाने के लिए एक्टिविस्टों को वोट भी दे सकती है। दिल्ली इसका उदाहरण है। चिंता यही है कि जिस तरह चुनावी राजनीति को मुद्दा विहीन बना दिया गया है उसी तरह कहीं जनता विकल्प की राजनीति विहीन न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो परंपरागत राजनीति के समकक्ष विकल्प की राजनीति को खड़ा होने में अधिक समय लगेगा। देश इतना लंबा इंतजार करने के मूड में नहीं है।
Subscribe to:
Posts (Atom)